लॉस एंजेलिस, 29 मार्च (आईएएनएस)। वर्ष 2013 की फिल्म ‘द फैमिली’ के बाद हॉलीवुड से दूर हो चुकीं अभिनेत्री मिशेल फीफर ने कहा कि वह अभिनय के लिए प्यार से कभी दूर नहीं हुईं हैं। वह अब भी प्यार में हैं।
वेबसाइट ‘असमैगजीन डॉट कॉम’ के मुताबिक, तीन बार ऑस्कर के लिए नामांकित हो चुकीं अभिनेत्री ने हॉलीवुड से चार वर्ष की दूरी के बारे में साक्षात्कार पत्रिका पर व्याख्या की।
फीफर ने कहा, “पहली बात जो दिमाग में आती है कि अब मैं खाली हूं। अभिनय के लिए प्यार से कभी दूर नहीं हुई। मैं फिल्म के सेट को घर जैसा मानती थी। जब मैं काम करती हूं कि ईमानदारी और संतुलित होकर करती हूं।”
उनके लेखक पति डेविड ई. केली के साथ क्लाउडिया (23) और जॉन ( 22) नामक दो बच्चे हैं।
dharmpath.com dharmpath