नसीरुद्दीन शाह से काफी कुछ सीखा : फैजल

मुंबई, 29 मार्च (आईएएनएस)। टेलीविजन धारावाहिक ‘हर मर्द का दर्द’ के अभिनेता फैजल रशीद का कहना है कि दिग्गज अभिनेता नसीरुद्दीन शाह ने उनके अभिनय कौशल को बढ़ाने में काफी योगदान दिया है।

फैजल ने एक बयान में कहा, “टेलीविजन पर आने से पहले मैंने नसीरुद्दीन सर के साथ एक नाटक में काम किया था। मैंने उनसे बहुत कुछ सीखा। वह काम को लेकर बहुत ही समर्पित हैं। वह कड़ी मेहनत करते थे और दूसरों से भी यही करने की उम्मीद रखते हैं।”

फैजल ने कहा कि नसीरुद्दीन हर किसी की मदद करते हैं और उन्होंने उनकी भी मदद की।

उन्होंने कहा, “हम जब एक ही नाटक दोबारा करते थे तो नसीरुद्दीन सर हमेशा दृश्यों को पहले से बेहतर करने की कोशिश करते थे, जो सीखने के लिए एक अच्छा अनुभव है।”

टेलीविजन चैनल लाइफ ओके पर प्रसारित होने वाले शो में अपनी पत्नी को अत्यधिक प्यार करने वाले पति की भूमिका निभा रहे फैजल का कहना है कि नसीरुद्दीन ने उनकी बहुत मदद की।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493