‘आकाशा मित्तई’ से अलग हुईं वरलक्ष्मी

हैदराबाद, 29 मार्च (आईएएनएस)। अभिनेत्री वरलक्ष्मी शरतकुमार ने मलयालम फिल्म ‘आकाशा मित्तई’ के निर्माताओं के अभद्र व्यवहार के कारण फिल्म से किनारा कर लिया है।

यह फिल्म पिछले साल की तमिल हिट ‘अप्पा’ की मलयालम रीमेक है।

वरलक्ष्मी ने ट्वीट कर कहा, “मेरे निर्णय पर समुथिरकानी और जयराम सर आपके समर्थन के लिए धन्यवाद। मैं पुरुषवादी सोच से ग्रस्त लोगों और अभद्र निर्माताओं के साथ काम नहीं कर सकती।”

आईफा के दूसरे संस्करण उत्सवम 2017 के दौरान वरलक्ष्मी से जब आईएएनएस ने बात की तो उन्होंने कहा कि उन्हें निर्माताओं का व्यवहार पसंद नहीं आया।

उन्होंने कहा, “मैं इस मुद्दे पर टिप्पणी नहीं करना चाहती हूं।”

अभिनेता व फिल्मकार समुथिरकानी ने तमिल फिल्म का निर्देशन किया था और वही इसके मलयालम संस्करण का भी निर्देशन कर रहे हैं।

वरलक्ष्मी फिलहाल अपनी तमिल एक्शन-थ्रिलर फिल्म ‘विक्रम वेधा’ का इंतजार कर रही हैं।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493