ईरान ने मध्यपूर्व को अस्थिर करने के आरोप को खारिज किया

समाचार एजेंसी ‘तसनीम’ की रिपोर्ट के अनुसार, ईरान के विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता बहराम कसीमी ने कहा कि क्षेत्र में असुरक्षा व अस्थिरता का कारण अमेरिका द्वारा इजरायल को समर्थन देना है।

रिपोर्ट में कसीमी के हवाले से कहा गया, “दुर्भाग्यपूर्ण है कि इजरायल को समर्थन देने की अमेरिका की नीतियों और इसकी आक्रामक गतिविधियों ने मध्य पूर्व में सुरक्षा की स्थिति खराब की है।”

उन्होंने कहा कि अगर यह नीतियां जारी रहती हैं तो यह क्षेत्र और पूरा विश्व शांति और स्थिरता का गवाह नहीं बन पाएगा।

अमेरिकी उप राष्ट्रपति ने रविवार को कहा था कि अमेरिका अधिक समय तक ईरान द्वारा क्षेत्र को अस्थिर करने और इजरायल की सुरक्षा को खतरे में डालने के प्रयासों को बर्दाश्त नहीं करेगा।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493