मुंबई, 29 मार्च (आईएएनएस)। फिल्म निर्माता करण जौहर बुधवार को यहां नेटल इंटेंसिव केयर यूनिट (एनआईसीयू) में सात सप्ताह से अधिक समय बिताने के बाद सरोगेसी से जन्मे रोही और यश को घर ले गए।
सूर्य मदर एंड चाइल्ड हॉस्पिटल के एक सूत्र ने आईएएनएस को बताया कि करण बुधवार अपराह्न् बच्चों को घर ले गए।
करण के बच्चे अस्पताल के निदेशक भूपेंद्र अवस्थी की देखरेख में थे।
सूत्र ने कहा, “बच्चों को सात फरवरी को भर्ती कराया गया। उनका समय से पहले 30 सप्ताह में ही जन्म हो गया। वे अब 37 सप्ताह के हैं। उनके अस्पताल में भर्ती होने के बाद आज 50वां दिन है।”
सोशल मीडिया पर उनकी कई तस्वीरे देखी जा रही हैं, जिनमें करण काले रंग के कपड़े पहने हुए अस्पताल से बच्चों को ले जाते हुए नजर आ रहे हैं।
इससे पहले करण ने सोशल मीडिया पर कहा था कि जिनके पास समय से पहले जन्मे बच्चे हैं, उन्हें निराश नहीं होना चाहिए।
‘माई नेम इज खान’ के निर्देशक ने साझा किया कि वह समय से पहले जन्मे बच्चों के लिए नेटल इंटेंसिव केयर यूनिट के बारे में लोगों को बताना चाहते हैं।
dharmpath.com dharmpath