मनोज वाजपेयी ने महिलाओं को आत्मरक्षा के गुर सीखने को प्रेरित किया

मुंबई, 29 मार्च (आईएएनएस)। राष्ट्रीय पुरस्कार विजेता अभिनेता मनोज वाजपेयी का एक खास वीडियो ‘मनोज वाजपेयी हैशटैग हिटबैक’ रिलीज हुआ है, जिसमें वह महिलाओं को आत्मरक्षा के गुर सीखने के लिए प्रेरित करते नजर आ रहे हैं।

वीडियो बुधवार को कल्चर मशीन के डिजिटल चैनल ब्लश पर रिलीज किया गया।

वीडियो में मनोज एक क्रोधित मां के नजरिए से एक सशक्त एकालाप (मोनोलोग) करते नजर आ रहे हैं।

मनोज ने एक बयान में कहा, “समय की मांग हमारी आंखों में नजर आ रही है, लेकिन फिर भी हम उसे नजरअंदाज कर देते हैं। ब्लश ने इसे नजरअंदाज न करने का फैसला किया है। हमने साथ मिलकर एक वीडियो तैयार किया है जो आपको झकझोर देगा।”

उन्होंने कहा, “अपनी बेटियों को अपने शरीर की शक्ति और आत्मरक्षा के गुर सीखने के बारे में जागरूक करें। दूसरों पर निर्भर न रहें, बल्कि अपना सशक्तिकरण करें।”

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493