फुटबाल विश्व कप-2018 में प्रवेश करने वाली पहली टीम ब्राजील

साओ पाउलो, 29 मार्च (आईएएनएस)। ब्राजील ने फुटबाल विश्व कप क्वालीफायर-2018 में मंगलवार देर रात खेले गए मैच को जीतने के साथ ही अगले साल रूस में होने वाले विश्व कप टूर्नामेंट में प्रवेश कर लिया है।

वह इस टूर्नामेंट में प्रवेश करने वाली पहली टीम बन गई है। उसने मंगलवार देर रात हुए मुकाबले में पराग्वे को 3-0 से मात दी।

मुख्य कोच तिते के मार्गदर्शन में ब्राजील ने लगातार आठवां मुकाबला जीता है।

पराग्वे के खिलाफ मुकाबले में ब्राजील के लिए तीन गोल नेमार, फिलिप कोटिन्हो और मार्सेलो ने किए। इस मैच में नेमार ने पेनाल्टी पर मिले अवसर को गंवा दिया था, लेकिन बाद में दूसरे अवसर में गलती को न दोहराते हुए गोल दागा।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493