नई दिल्ली, 29 मार्च (आईएएनएस)। कोटक महिंद्रा बैंक ने बुधवार को कहा कि नए मोबाइल एप के जरिये उसने अपने ग्राहकों की संख्या में दोगुनी बढ़ोतरी की योजना बनाई है। इस मोबाइल बैंकिंग एप का नाम 8-11 है।
नई दिल्ली, 29 मार्च (आईएएनएस)। कोटक महिंद्रा बैंक ने बुधवार को कहा कि नए मोबाइल एप के जरिये उसने अपने ग्राहकों की संख्या में दोगुनी बढ़ोतरी की योजना बनाई है। इस मोबाइल बैंकिंग एप का नाम 8-11 है।
कोटक महिंद्रा बैंक कार्यकारी उपाध्यक्ष और प्रबंध निदेशक उदय कोटक ने यहां इस एप की लांचिंग के अवसर पर कहा, “हमने अगले 18 महीनों में अपने ग्राहकों की संख्या दोगुणी से ज्यादा बढ़ोतरी का लक्ष्य रखा है।”
उन्होंने कहा, “यह प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की 8 नवंबर को की गई नोटबंदी से प्रेरित है। इसकी प्रेरणा मोदी के नए भारत के विजन से मिली।”
उन्होंने कहा कि लोग पैन नंबर और आधार कार्ड के माध्यम से 8-11 पर अपना एकाउंट खोल सकते है, जहां बचत खातों पर 6 फीसदी का ब्याज दिया जा रहा है।
कोटक ने कहा, “यह जीरो बैलेंस और सभी डिजिटल लेनदेन के लिए जीरो शुल्क की सुविधा देती है। इसे चलाने और जारी रखने के लिए केवल आधार और पैन कार्ड की जरूरत होती है। 8-11 में करीब 100 से ज्यादा मोबाइल फीचर्स हैं।”
dharmpath.com dharmpath