बैडमिंटन : इंडियन ओपन के अगले दौर में श्रीकांत

नई दिल्ली, 29 मार्च (आईएएनएस)। भारत के बैडमिंटन खिलाड़ी किदंबी श्रीकांत ने बुधवार को योनेक्स इंडियन ओपन सुपर सीरीज के पुरुष एकल वर्ग के दूसरे दौर में जगह बना ली है।

महिला एकल में स्पेन की कैरोलिना मारिन ने पहले दौर की बाधा को आसानी से पार कर लिया, लेकिन भारत की कृष्ण प्रिया कुद्रावल्ली को हार का सामना करना पड़ा है।

श्रीकांत ने सिरीफोर्ट स्पोर्ट्स कॉम्पलेक्स में खेले जा रहे इस टूर्नामेंट के पहले दौर में चीन के झाओ चिंपेंग को सीधे गेमों में 21-19, 21-16 से मात दी। यह मुकाबला 32 मिनट तक चला।

महिला एकल में मारिन ने कोरिया की किम ह्यू मिन को 37 मिनट तक चले मुकाबले में 21-17, 21-10 से मात देते हुए दूसरे दौर में जगह बनाई। दूसरे दौर में वह भारत की ऋतुपरण दास से भिडें़गी।

महिला एकल में भारत की कृष्ण को कोरिया की सुंग जी ह्यून ने 21-11, 21-13 से मात दी।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493