..जब एमा ने फिल्म छोड़ने की धमकी दे डाली

लंदन, 30 मार्च (आईएएनएस)। अभिनेत्री एमा थॉम्पसन ने कहा है कि एक बार फिल्म निर्माता द्वारा सह-कलाकार को ‘कुछ वजन कम करने’ के लिए कहे जाने के बाद उन्होंने फिल्म छोड़ने की धमकी दे डाली।

वेबसाइट ‘पीपुल्स डॉट कॉम’ के मुताबिक, पिछले सप्ताह टॉक शो ‘स्केवलन’ के दौरान एमा हॉलीवुड में अभिनेत्रियों पर पतला होने के दवाब के बारे में चर्चा कर रही थीं।

वर्ष 2008 की फिल्म को याद करते हुए अभिनेत्री ने कहा, “जिस फिल्म ‘ब्राइड्सहेड रीविजिटेड’ में मैं काम कर रही थी, उसकी अभिनेत्री अद्भुत थीं।”

उन्होंने कहा, “निर्माता ने उससे कहा, क्या आप कुछ वजन कम करेंगी? जबकि वह बहुत सुंदर थी।”

इसके बाद थॉम्पसन ने बीच में दखल दी।

उन्होंने खुलासा किया, “मैंने निर्माता से कहा कि अगर आपने किसी भी स्तर पर उससे इस बारे में दोबारा बात की तो मैं यह फिल्म छोड़ दूंगी। यह दोबारा मत करना।”

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493