पेरिस, बर्लिन में नाटक दिखाएंगे आर्फी लांबा

मुंबई, 30 मार्च (आईएएनएस)। ‘स्लमडॉग मिलियनेयर’, ‘फगली’ और ‘सिंह इज ब्लिंग’ जैसी फिल्मों में नजर आ चुके अभिनेता आर्फी लांबा इस वर्ष के मध्य लोकप्रिय नाटक ‘द देवदासी-नथिंग इज एव्रीथिंग’ की प्रस्तुति पेरिस और बर्लिन में करेंगे।

लांबा ने कहा, “मैं नाटक में किंग की भूमिका में हूं। यह नकारात्मक भूमिका है, इससे पहले इस तरह की भूमिका मैंने पहले कभी नहीं निभाई।”

उन्होंने कहा, “मैं उत्साहित हूं कि भारत में प्रस्तुति देने के बाद अब हम पेरिस और बर्लिन में अपनी जड़ें फैलाएंगे और अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर प्रस्तुति देंगे।”

वहां इस वर्ष जून में इसका मंचन होगा।

इस बारे में निर्देशक सन्नी भमबानी ने कहा, “पश्चिम के लिए जरूरी है कि सामग्री सांस्कृतिक रूप से स्थानीय और भावनात्मक रूप से सार्वभौमिक हो, इसलिए जब मैं ‘देवदासी’ लिख रहा था तो मैंने इसे वैश्विक दर्शकों तक पहुंचाने को लेकर इसमें सभी तत्वों का समावेश किया है।”

भमबानी ने कहा, “सांस्कृति रूप से यह नाटक मंदिरों, महलों, धर्म के भारतीय लोकाचार और शास्त्रीय भारतीय नृत्यों से संबंधित है। पश्चिम हमेशा से भारत के महल की कहानियों, नृत्य संस्कृति और हमेशा भगवान के आसपास के रहस्यवाद से हैरान रहा है।”

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493