हर प्रकार की भूमिकाओं के लिए तैयार हूं : मानव विज

नई दिल्ली, 30 मार्च (आईएएनएस)। वर्तमान में रोमांटिक कॉमेडी फिल्म ‘फिल्लौरी’ में नजर आ रहे अभिनेता मानव विज का कहना है कि एक कलाकार के तौर पर वह हर प्रकार की भूमिकाएं निभाने के लिए तैयार हैं।

नई दिल्ली, 30 मार्च (आईएएनएस)। वर्तमान में रोमांटिक कॉमेडी फिल्म ‘फिल्लौरी’ में नजर आ रहे अभिनेता मानव विज का कहना है कि एक कलाकार के तौर पर वह हर प्रकार की भूमिकाएं निभाने के लिए तैयार हैं।

मानव ने आईएएनएस से कहा, “मैं हर प्रकार की भूमिकाएं निभाना चाहता हूं, जिन्हें लेकर लेखकों और निर्देशकों को मुझ पर भरोसा हो क्योंकि मुझे लगता है कि मैं तभी और बेहतर कर सकता हूं, जब मझे उत्साही लोगों के साथ काम करने का मौका मिले।”

मानव ने वर्ष 2002 की फिल्म ‘शहीद-ए-आजम’ के साथ करियर की शुरुआत की थी। उसके बाद उन्होंने लोकप्रिय धारावाहिक ‘क्योंकि सास भी कभी बहू थी’ के साथ टेलीविजन की दुनिया में कदम रखा। इसमें वह जॉयदीप वीरानी की भूमिका में थे।

उन्होंने बताया कि ‘फिल्लौरी’ में अनुष्का शर्मा के साथ काम करने का उनका अनुभव शानदार रहा।

‘रंगून’ और ‘उड़ता पंजाब’ जैसी फिल्मों में नजर आ चुके अभिनेता ने कहा, “अनुष्का के साथ काम करना अद्भुत रहा। मुझे लगता है कि आने वाले वर्षो में वह एक बेहतरीन और बड़ी निर्माता होंगी। कलाकार के रूप में मैं उनके साथ बेहद सहज था और मैं जल्द ही उनके साथ दोबारा काम करना चाहता हूं।”

मानव अब आगामी फिल्म ‘नाम शबाना’ में दिखाई देंगे। यह फिल्म शुक्रवार को रिलीज होगी।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493