कोरे गैम्बल से अलग हुईं क्रिस जेनर

लॉस एंजेलिस, 30 मार्च (आईएएनएस)। रियेलिटी टीवी शख्सियत क्रिस जेनर कथित तौर पर अपने प्रेमी कोरे गैम्बल से अलग हो गई हैं।

लॉस एंजेलिस, 30 मार्च (आईएएनएस)। रियेलिटी टीवी शख्सियत क्रिस जेनर कथित तौर पर अपने प्रेमी कोरे गैम्बल से अलग हो गई हैं।

क्रिस (61) और गैम्बल (33) को वैलेन्टाइन्स डे पर आखिरी बार साथ देखा गया था।

वेबसाइट ‘राडारऑनलाइन डॉट कॉम’ के अनुसार, एक सूत्र ने बताया कि क्रिस ने गैम्बल से रिश्ता तोड़ लिया है और वह अपने परिवार पर ध्यान देना चाहती हैं।

सूत्र ने कहा, “क्रिस ने कोरे से कहा कि वह थोड़ी दूरी चाहती हैं, ताकि फिलहाल वह अपने परिवार और अपने शो (‘कीपिंग अप विद द कर्दशियांस’) पर ध्यान दे सकें।”

सूत्र ने कहा, “उन्होंने कहा कि वह अपनी जरूरतों और इच्छाओं से अधिक अपने परिवार को प्राथमिकता देना चाहती हैं।”

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493