यांगून, 30 मार्च (आईएएनएस)। कानून का उल्लंघन करने को लेकर भारत में जेल की सजा काट रहे म्यांमार के 88 मछुआरों को उनके देश वापस भेज दिया गया है। मीडिया में गुरुवार को जारी एक रिपोर्ट में यह कहा गया है।
समाचार एजेंसी सिन्हुआ की रिपोर्ट के मुताबिक, मछुआरों को भारत में ‘ओपन डिस्ट्रेस कैंप’ में हिरासत में रखा गया था। वे बुधवार शाम को पोर्ट ब्लेयर से निजी विमान के जरिए यांगून अंतर्राष्ट्रीय हवाईअड्डे पर पहुंचे।
समाज कल्याण, राहत और पुनर्वास मंत्रालय ने म्यांमार के मछुआरों की सहायता की और उन्हें वापस भेजने के इंतजाम किए।
dharmpath.com dharmpath