ऋषि कपूर की रीगल सिनेमा से जुडीं यादें

मुंबई, 30 मार्च (आईएएनएस)। दिल्ली स्थित आठ दशक पुराने सिनेमाघर रीगल शुक्रवार को अपना आखिरी शो दिखाने के बाद हमेशा के लिए बंद हो जाएगा।

मुंबई, 30 मार्च (आईएएनएस)। दिल्ली स्थित आठ दशक पुराने सिनेमाघर रीगल शुक्रवार को अपना आखिरी शो दिखाने के बाद हमेशा के लिए बंद हो जाएगा।

इस फैसले पर अभिनेता ऋषि कपूर ने कहा कि यह कपूर परिवार का सिनेमाघर है और हमने वर्षो से साथ मिलकर काम किया है।

ऋषि की 1973 की फिल्म ‘बॉबी’ इसी सिनेमाघर में दिखाई गई थी। वहीं उन्होंने ट्विटर पर कहा, “दिल्ली, एडियस रीगल थियेटर बंद हो रहा है। यह ऐसा स्थान है जो सभी कपूर्स का थियेटर है और इसमें उनका काम देखा गया। ‘बॉबी’ का प्रीमियर भी यहीं हुआ। धन्यवाद।”

ऋषि के पिता दिग्गज फिल्म निर्माता और अभिनेता राज कपूर की ‘मेरा नाम जोकर’ और ‘संगम’ रीगल सिनेमा हॉल में दिखाए जाने वाली अंतिम दो फिल्में होंगी, यह शुक्रवार को बंद हो रहा है।

वर्ष 1932 में बना राजधानी का पहला प्राइम सिंगल स्क्रीन थिएटर ‘रीगल’ अब 85 साल बाद सिनेप्रेमियों से हमेशा के लिए विदाई ले लेगा।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493