मुंबई, 30 मार्च (आईएएनएस)। निर्माता और निर्देशक निवेदिता बसु वास्तविक जीवन पर आधारित ‘स्पूक्स’ के साथ डिजिटल मंच पर कदम रखने जा रही हैं। यह दो मिनट की हॉरर वीडियो है।
निवेदिता ने कहा,” मैं हमेशा से डिजिटल में काम करना चाहती थी क्योंकि यह एक ऐसा मंच है। जहां आपको वो सब कर सकते हैं, जो हमेशा से आप करना चाहते हैं। इस सहयोग के साथ हमारा लक्ष्य यह यात्रा को शुरू करना है।”
श्रेय राय तिवारी द्वारा निर्देशित ‘स्पूक्स’ में कुंज आनंद और आंचल गोस्वामी जैसे सितारे हैं।
इसकी पहली कड़ी दुनियाभर में शनिवार को रिलीज होगी।
dharmpath.com dharmpath