‘खुजली’ में साथ नजर आएंगे जैकी, नीना

मुंबई, 30 मार्च (आईएएनएस)। जैकी श्रॉफ और नीना गुप्ता ने एक साथ पहली बार एक लघु फिल्म ‘खुजली’ में काम किया है, जिसमें वह एक दम अलग अंदाज में दिखाईं देंगे।

यूट्यूब के चैनल टेरिबिली टिनी टॉकीज (टीटीटी) एक लघु फिल्म के साथ आ रहा है। यह लघु फिल्म इन दोनों पात्रों के अंदर दबी इच्छाओं पर आधारित है, जिसके बारे में उनके बीच 25 वर्षो के वैवाहिक जीवन में कभी बात नहीं हुई। यह वीडियो वेबसाइट पर शुक्रवार को रिलीज होगी।

जैकी ने एक बयान में कहा, “खुजली एक हल्की व दिल को छूने वाली फिल्म है। मुझे इसकी कहानी और जिन तरह सोनम नायर (निर्देशक) ने इसे सुनाया वह बहुत अच्छा लगा। मैंने टीटीटी की टीम के साथ काम कर काफी आनंद उठाया।”

फिल्म के अंतरंग दृश्यों पर जैकी ने कहा, “जब निर्देशक अपने हाथ में कोड़ा पकड़ लेता है तो एक अभिनेता के लिए ऐसे दृश्य करना आसान हो जाता है।”

नीना इसके जरिए पहली बार किसी लघु फिल्म में नजर आएंगी।

नीना ने कहा, “खुजली की शूटिंग करते वक्त इसकी पटकथा पढ़ने जितना ही मजा आया। जब कलाकारों ने इस फिल्म में काम करने के दौरान इतना आनंद उठाया है तो मुझे यकीन है कि दर्शक भी इसका इतना ही आनंद उठाएंगे। यह एक बेहतरीन अनुभव था।”

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493