दिव्यंका त्रिपाठी की प्रशंसक हैं मेरी मां : सोनाक्षी सिन्हा

मुंबई, 30 मार्च (आईएएनएस)। बॉलीवुड अभिनेत्री सोनाक्षी सिन्हा का कहना है कि उनकी मां पूनम सिन्हा टेलीविजन अभिनेत्री दिव्यंका त्रिपाठी की बहुत बड़ी प्रशंसक हैं।

दिव्यंका को वर्तमान में टेलीविजन चैनल ‘स्टार प्लस’ के शो ‘ये है मोहब्बतें’ में देखा जा रहा है।

अभिनेता एवं नेता शत्रुघ्न सिन्हा की बेटी सोनाक्षी को निर्देशक मोहित सूरी और कोरियोग्राफर टेरेंस लुइस के साथ आगामी टेलीविजन डांस रियलिटी शो ‘नच बलिए-8’ में निर्णायक की भूमिका में देखा जाएगा।

इस शो में दिव्यंका अपने पति विवेक दहिया के साथ प्रतियोगिता में हिस्सा लेती नजर आएंगी।

पहले एपिसोड की शूटिंग के दौरान दिव्यंका और विवेक की प्रस्तुति देखकर सोनाक्षी ने कहा कि उन्होंने ‘रोमांस वाले डांस’ के लिए एक सही उदाहरण पेश किया है।

सोनाक्षी ने कहा, “मेरी मां दिव्यंका की बहुत बड़ी प्रशंसक हैं। उन्हें ‘ये है मोहब्बतें’ में दिव्यंका का अभिनय अच्छा लगता है। उन्हें जब भी समय मिलता है, वह इस शो को देखती हैं।”

इस बात से खुश दिव्यंका ने कहा, “आशा है कि मैं उन्हें अपने एक एपिसोड में उन्हें आमंत्रित कर पाऊंगी, ताकि उनका आशीर्वाद ले सकूं और उनके साथ मंच साझा करने का मौका भी मिले।”

‘नच बलिए-8’ का प्रसारण इस रविवार से टेलीविजन चैनल ‘स्टार प्लस’ पर होगा।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493