सेंसेक्स में 116 अंकों की तेजी (लीड-1)

मुंबई, 30 मार्च (आईएएनएस)। देश के शेयर बाजारों में गुरुवार को तेजी दर्ज की गई। प्रमुख सूचकांक सेंसेक्स 115.99 अंकों की तेजी के साथ 29,647.42 पर और निफ्टी 29.95 अंकों की तेजी के साथ 9,173.75 पर बंद हुआ।

बम्बई स्टॉक एक्सचेंज (बीएसई) का 30 शेयरों पर आधारित संवेदी सूचकांक सेंसेक्स सुबह 6.6 अंकों की बढ़त के साथ 29,538.03 पर खुला और 115.99 अंकों या 0.39 फीसदी की तेजी के साथ 29,647.42 पर बंद हुआ। दिनभर के कारोबार में सेंसेक्स ने 29,684.54 के ऊपरी और 29,521.65 के निचले स्तर को छुआ।

जबकि नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (एनएसई) का 50 शेयरों पर आधारित संवेदी सूचकांक निफ्टी 1.2 अंकों की मामूली गिरावट के साथ 9,142.60 पर खुला और 29.95 अंकों या 0.33 फीसदी की तेजी के साथ 9,173.75 पर बंद हुआ। दिनभर के कारोबार में निफ्टी ने 9,183.15 के ऊपरी और 9,136.35 के निचले स्तर को छुआ।

बीएसई के मिडकैप और स्मॉलकैप सूचकांकों में तेजी दर्ज की गई। बीएसई का मिडकैप सूचकांक 54.92 अंक बढ़कर 13,985.52 पर और स्मॉलकैप 134.53 अंक की तेजी के साथ 14,331.25 पर बंद हुआ।

बीएसई के 19 में से 16 सेक्टरों में तेजी रही। रियल्टी (2.17 फीसदी), उपभोक्ता टिकाऊ वस्तुएं (1.38 फीसदी), बैंकिंग (0.82 फीसदी), दूरसंचार (0.81 फीसदी) और औद्योगिक (0.79 फीसदी) में सर्वाधिक तेजी रही।

बीएसई को 3 सेक्टरों – धातु (0.26 फीसदी), सूचना प्रौद्योगिकी (0.23 फीसदी) और प्रौद्योगिकी (0.08 फीसदी) में गिरावट दर्ज की गई।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493