बेंगलुरू, 30 मार्च (आईएएनएस)। मोबाइल एप ओला और ऑनलाइन एंटरटेनमेंट टिकटिंग प्लेटफॉर्म बुकमाइशो ने एक साझेदारी की है। इससे मोबाइल एप का उपयोग करने वाले अब बुकमाइशो पर फिल्म, प्ले, इवेंट या कॉन्सर्ट के लिये टिकटों की बुकिंग के फौरन बाद एक कैब-माइक्रो, मिनी, प्राइम या लक्स बुक कराने में सक्षम हो पाएंगे।
बुकमाइशो पर टिकटों की बुकिंग कराने के बाद यूजर्स ‘ओला बुक कराने’ या ‘ओला को शेड्यूल’ कराने में सक्षम हो पाएंगे और यह सब मूवी शो या इवेंट के लिए बचे समय पर निर्भर करता है। मनचाहा विकल्प चुनने के बाद यूजर्स को खुद-ब-खुद ओला एप पर रिडायरेक्ट किया जाएगा, ताकि वे कैब बुकिंग को कन्फर्म कर सकें।
इस करार पर ओला एलायंसेज के वाइस प्रेसिडेंट अनुज सहाय ने कहा, “बुकमाइशो ने मनोरंजक इवेंट्स और फिल्मों को देखने के देश के तरीके को पुनर्परिभाषित किया है। हमें एक उत्कृष्ट और सहज अनुभव का निर्माण करने के लिये उनके साथ काम करके खुशी हो रही है, जिससे सबसे ज्यादा हमारे ग्राहक लाभान्वित होते हैं।”
यह सुविधा फिलहाल सिर्फ बुकमाइशो के एंड्रॉयड एप पर ही उपलब्ध है और जल्द ही इसे इसके आइओएस एप पर भी पेश किया जाएगा। बुकमाइशो यूजर्स के पास ओला के मशहूर डिजिटल पेमेंट वॉलेट ओला मनी के जरिये उनके द्वारा बुक किये गये टिकटों का भुगतान करने का विकल्प पहले से ही मौजूद है।
dharmpath.com dharmpath