उत्तर कोरिया में हिरासत में लिए 9 मलेशियाई स्वदेश लौटे

कुआलालंपुर, 31 मार्च (आईएएनएस)। मलेशिया व उत्तरी कोरियाई नेता के सौतेले भाई किम जोंग-नाम की मौत के कारण दोनों देशों के बीच उपजे कूटनीतिक संघर्ष को समाप्त करने के समझौते के बाद उत्तर कोरिया में हिरासत में लिए गए नौ मलेशियाई नागरिक शुक्रवार को स्वदेश लौट आए।

‘एफे’ की रिपोर्ट के अनुसार, प्योंगयांग में स्थित मलेशियाई दूतावास के तीन कर्मी और उनके छह रिश्तेदार देश छोड़ने के प्रतिबंधित के 24 दिनों के बाद क्वालालंपुर हवाईअड्डे पर पहुंचे।

मलेशियाई सरकार द्वारा किम जोंग-नाम के शव को उत्तर कोरिया को अधिकृत करने और मलेशिया में उत्तरी कोरियाई नागरिकों को देश छोड़ने की इजाजत देने के बाद इस राजनयिक विवाद का समाधान हुआ।

उत्तर कोरिया में मलेशियाई दूतावास के सलाहकार मोहम्मद नॉर अजरिन मद जैन ने कहा कि देश छोड़ने पर प्रतिबंध लगाने के बाद नौ मलेशियाई नागरिकों को प्योंगयांग में अन्य दूतावासों द्वारा प्रदान किए गए भोजन सहित सहायता पर निर्भर होना पड़ा और इसी के साथ अपने सामान्य कार्यो को भी करना पड़ा।

सलाहकार ने ‘द स्टार डेली’ से कहा, “हमें उत्तर कोरियाई अधिकारियों द्वारा परेशान नहीं किया गया। उन्होंने हमें बताया कि जीवन सामान्य रूप से जारी रहेगा।”

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493