नैरोबी, 31 मार्च (आईएएनएस)। ओलम्पिक और विश्व के 800 मीटर रेस के चैम्पियन केन्या के डेविड रुडिशा अपने इस साल के सत्र की शुरुआत शंघाई डायमंड लीग से करेंगे।
शंघाई डायमंड लीग का आयोजन 13 मई को होगा।
समाचार एजेंसी सिन्हुआ के अनुसार, रुडिशा का लक्ष्य लंदन विश्व चैम्पियनशिप में जीते गए अपने स्वर्ण पदक को बचाना है।
रुडिशा ने कहा, “चीन में प्रतिस्पर्धा करना गर्व की बात है। मुझे चीन के स्टेडियम और चीनी प्रशंसक बहुत पसंद हैं।”
केन्या के धावक ने पहली बार चीन में 2006 में आयोजित हुई बीजिंग विश्व जूनियर चैम्पियनशिप में हिस्सा लिया था और इसकें स्वर्ण पदक जीता था। हालांकि, चोटिल होने के कारण वह 2008 बीजिंग ओलम्पिक में हिस्सा नहीं ले पाए थे।
शंघाई डायमंड लीग-2017 में 13 मई को रुडिशा के साथ 13 रियो ओलम्पिक चैम्पियन भी हिस्सा लेंगे। इसमें ओमार मेकलोड, स्पेन के ओरलेंडो ओर्टेगा के नाम भी शामिल हैं।
dharmpath.com dharmpath