तालिबान हमले के बाद टीवी पर ‘अफगान स्टार’ की वापसी

काबुल, 31 मार्च (आईएएनएस)। तालिबान हमले की चपेट में आए अफगानिस्तान के लोकप्रिय टीवी शो ‘अफगान स्टार’ का प्रसारण फिर शुरू हो गया है। पिछले साल हुए हमले में प्रोडक्शन टीम के छह लोग मारे गए थे।

चैनल अल जजीरा के मुताबिक, ‘अफगान स्टार’ में महिलाओं के सार्वजनिक रूप से गाने और नाचने के कारण इस्लामी धर्मगुरु ने इसकी आलोचना की थी, जिसके बाद इसे निशाना बनाया गया।

शो के निर्माताओं का मानना है कि 12 सत्रों के बाद उन्होंने कुछ मानदंडों को तोड़ा और अफगानों को युद्ध और गरीबी से बचाया।

‘अफगान स्टार’ एक रियलिटी टेलीविजन शो है, जो अफगानिस्तान में प्रतिभाशाली गायकों को सामने लाता है।

यह कार्यक्रम तोलो टीवी चैनल पर प्रसारित किया जा रहा है।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493