बैडमिंटन : सानिया को हरा सिंधु इंडिया ओपन सेमीफाइनल में

नई दिल्ली, 31 मार्च (आईएएनएस)। ओलम्पिक पदक विजेता पी.वी. सिंधु ने इंडिया ओपन के क्वार्टर फाइनल मुकाबले में अग्रणी महिला बैडमिंटन खिलाड़ी सायना नेहवाल को मात देकर सेमीफाइनल में प्रवेश किया है।

इस जीत के साथ ही सिंधु ने दो साल बाद इंडिया ग्रां.प्री-2014 में सायना के हाथों मिली हार का बदला भी पूरा किया।

टूर्नामेंट के महिला एकल वर्ग के क्वार्टर फाइनल में खेले गए इस रोमांचक मुकाबले में सिंधु ने सायना को 21-16, 22-20 से मात दी।

इस मैच के पहले गेम में दोनों ही खिलाड़ियों ने अच्छी शुरुआत की। एक समय पर दोनों पांच-पांच से बराबरी पर चल रही थी। इसके बाद सिंधु ने तेजी दिखाते हुए 16-10 से बढ़त हासिल की। इस बीच, सायना ने अंक लेते हुए स्कोर 11-16 किया, लेकिन सिंधु ने फिर आगे बढ़कर 19-15 से बढ़त बनाई।

सिंधु ने इसके बाद अपने खेल को बेहतर किया और पहले गेम में 21-16 से जीत हासिल की। इसके बाद, दूसरे गेम में सायना ने बेहतर प्रदर्शन किया और 9-6 से बढ़त ली। हालांकि, सिंधु ने फिर आगे बढ़कर अंक हासिल किए और दोनों के बीच स्कोर एक समय पर 19-19 से बराबरी पर आया।

इसके बाद सायना ने एक अंक हासिल कर स्कोर हासिल कर 20-19 से बढ़त ली और लगभग दूसरा गेम का परिणाम अपने खाते में डालने की कोशिश की, लेकिन अगले ही पल सिंधु ने अच्छी वापसी को और दो अंक हासिल कर सायना की उम्मीदों पर पानी फेरते हुए उन्हें 22-20 से मात देकर क्वार्टर फाइनल मुकाबले में जीत हासिल की।

टूर्नामेंट के महिला एकल वर्ग के सेमीफाइनल में सिंधु का सामना चौथी विश्य वरीयता प्राप्त खिलाड़ी सुन जी ह्यून से होगा।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493