छत्तीसगढ़ के रायपुर में होंडा के वाहन 40-45 प्रतिशत, तो वहीं हीरो जैसी कंपनियों ने अपनी गाड़ियां 35-40 प्रतिशत कम दामों पर बेच दीं। यामहा मोटर कंपनी ने भी अपनी कुछ गाड़ियों के दामों को घटा दिया, जिसमें एसजीएक्सआर जैसी महंगी गाड़ियां शामिल हैं।
होंडा ने अपने सबसे प्रसिद्ध मॉडल एक्टीवा और मोटरसाइकिल में शाइन जैसी गाड़ियों के दामों को आधी कीमत पर बेच दिया।
रायपुर स्थित जीके होंडा मोटर प्राइवेट लिमिटेड के महाप्रबंधक मंतोष शर्मा ने बताया कि सुप्रीम कोर्ट के आदेश आने से पहले ही होंडा की गाड़ियां नवरात्र के कारण बुक हो चुकी थीं। कुछ गाड़ियां बची थीं, जिन्हें 40 प्रतिशत छूट देकर बेच दिया गया।
उन्होंने बताया कि होंडा अब बीएस-4 इंजन की गाड़ियां बहुत जल्द लेकर आएगी।
dharmpath.com dharmpath