महिलाएं पुरुषों से बेहतर हैं : अनुपम खेर

मुंबई, 1 अप्रैल (आईएएनएस)। अभिनेता अनुपम खेर की फिल्म ‘नाम शबाना’ में महिलाओं को महत्वपूर्ण भूमिका में दिखाया गया है। उनका कहना है कि वह हमेशा से महिलाओं को पुरुषों से बेहतर मानते रहे हैं।

अनुपम ने यहां गुरुवार को कहा, “मैं हमेशा से मानता हूं कि महिलाएं पुरुषों से बेहतर हैं, जो किसी जीवन को जन्म दे सकती हैं वह श्रेष्ठ है।”

उन्होंने कहा, “मेरी मां महान हैं और समाज में कई सशक्त महिलाएं हैं। भारत सहित प्रत्येक देश में महिलाओं को समान अवसर देना महत्वपूर्ण है। यह स्वभाविक प्रक्रिया है और हमें इसके लिए कड़ी मेहनत नहीं, बल्कि अत्यधित मेहनत करनी चाहिए। मेरे लिए ऐसे मुद्दों पर बात करना बहुत जरूरी है।”

अनुपम ने ‘पूर्णा’ की विशेष स्क्रीनिंग के मौके पर यह बात कही। यह फिल्म एक लड़की के धैर्य और ²ढ़ संकल्प को उजागर करती है।

राहुल बोस द्वारा निर्देशित ‘पूर्णा’ माउंट एवरेस्ट पर चढ़ने वाली सबसे कम उम्र की लड़की पूर्णा मालावत के जीवन पर आधारित है।

ऐसी फिल्म बनाने के लिए राहुल बोस की सराहना करते हुए अनुपम ने कहा, “राहुल समाजिक रूप से जागरूक हैं। वह हमेशा ऐसी फिल्म से जुड़ते हैं, जो कुछ महत्वपूर्ण कारणों और मुद्दे को प्रस्तुत करती है।”

उन्होंने कहा, “मैं खुश हूं कि उनकी फिल्म लोगों के बीच चर्चा का विषय है।”

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493