लॉस एंजेलिस, 1 अप्रैल (आईएएनएस)। हॉलीवुड अभिनेत्री चार्लीज थेरोन का कहना है कि वह ‘फास्ट एंड फ्यूरियस 8’ में पहली महिला विलेन बन सम्मानित महूसस कर रही हैं।
‘फास्ट एंड फ्यूरियस’ श्रृंखला की आठवीं फिल्म में थेरोन, हेलेन मिरन, स्कॉट इस्टवुड, विन डीजल, ड्वेन जॉनसन, जैसन स्टेथम, क्रिस लुडाक्रिस ब्रिजेज और कर्ट रसेल जैसे सितारे हैं।
फिल्म में थेरोन को लेजेंड हैकर साइफर के किरदार में देखा जाएगा।
थेरोन ने बयान जारी कर कहा, “एक बेहतरीन श्रृंखला की फिल्म में जबरदस्त किरदार निभाना ही नहीं बल्कि पहली महिला विलेन बनने से बेहतर और क्या हो सकता है। यह सचमुच सम्मानित करने वाला है।”
यह फिल्म 14 अप्रैल को भारत में रिलीज होगी।
dharmpath.com dharmpath