‘गोलमाल अगेन’ के सेट पर पहुंचे संजय दत्त

मुंबई, 1 अप्रैल (आईएएनएस)। अभिनेता संजय दत्त आगामी फिल्म ‘गोलमाल अगेन’ के सेट पर पहुंचे, जहां रोहित शेट्टी की पूरी टीम उनसे मिलकर बेहद खुश हुई।

संजय के साथ ‘मुन्ना भाई’ का हिस्सा रहे अरशद वारसी ने शनिवार सुबह ट्विटर पर कहा, “मेरे भाई संजय दत्त प्यारे व्यक्ति हैं। वह ‘गोलमाल अगेन’ के सेट पर हम सबको हाय! बोलने आए।”

फिल्म की शूटिंग यशराज स्टूडियो में चल रही है। संजय ने अपने करीबी दोस्त अजय देवगन से मुलाकात की और परिणीति चोपड़ा, तब्बू, तुषार कपूर, कुनाल खेमू और श्रेयस तलपडे के साथ बातचीत कर समय बिताया।

संजय ने फिल्म के सभी कलाकारों को शुभकामनाएं दीं।

वह ‘भूमि’ के साथ वापसी कर रहे हैं, जिसके निर्देशक उमंग कुमार हैं।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493