इस्लामाबाद, 1 अप्रैल (आईएएनएस)। पाकिस्तान में लाहौर के प्रसिद्ध अनारकली बाजार में शनिवार तड़के आग लगने से करीब 15 दुकानें जलकर खाक हो गईं।
‘डॉन’ की ऑनलाइन रिपोर्ट के अनुसार, दमकलकर्मियों को बाजार की छह इमारतों पर आग की लपटों को बुझाने में सात घंटे लगे।
आग लगने का कारण इनमें से किसी एक इमारत में शार्ट सर्किट होना बताया जा रहा है।
इस दुर्घटना में किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है, हालांकि व्यापारियों ने लाखों रुपये के नुकसान का दावा किया है।
राहत अधिकारी ने कहा कि जिन दुकानों और गोदामों में आग लगी, उनमें बड़ी मात्रा में पटाखे और सजावट की सामग्री रखी हुई थी।
dharmpath.com dharmpath