ब्राजील में वित्तीय सुधारों के खिलाफ प्रदर्शन

ब्रासीलिया, 1 अप्रैल (आईएएनएस)। ब्राजील सरकार द्वारा वित्तीय समायोजनों की दिशा में उठाए गए नए कदमों के खिलाफ मजदूर संगठनों और सामाजिक कार्यकर्ताओं के आह्वान पर हजारों लोग सड़कों पर उतरे।

समाचार एजेंसी एफे न्यूज के अनुसार, इन विरोध प्रदर्शनों का मुख्य कारण राष्ट्रपति मिशेल टेमेर द्वारा पेंशन और सेवानिवृत्ति संबंधी कानूनों में सुधार किया जाना है।

विरोध प्रदर्शन देश के सभी 26 राज्यों की राजधानियों समेत संघीय जिले में हुए।

ब्राजील के सबसे बड़े शहर साओ पाउलो का पाउलिस्टा एवेन्यू इस विरोध प्रदर्शन का प्रमुख केंद्र रहा। इसके अलावा पेट्रीआर्च और रिपब्लिक स्कॉयर में भी विरोध प्रदर्शन हुआ।

साओ पाउलो शहर का केंद्र म्यूजियम ऑफ आर्ट ऑफ साओ पाउलो पर लगभग 70,000 नागरिकों एकत्रित हुए। विरोध प्रदर्शन के आयोजकों के अनुसार, लोग टेमेर सरकार के सुधारों का विरोध पोस्टरों के जरिये कर रहे थे।

ब्राजील के दूसरे सबसे बड़े शहर रियो डि जेनेरो में 15,000 के आसपास लोग सेंट्रल रियो ब्रेनको एवेन्यू में एकट्ठा हुए। उन्होंने यहां से ऐतिहासिक सिनेलेनडिया स्कॉयर की ओर मार्च किया।

ये लोग हाथों में तख्तियां लिए हुए थे, जिनमें सरकार के अनुबंधों और पेंशन क्षेत्रों में किए जा रहे सुधार का विरोध दर्शाया गया था।

ब्राजील के अन्य स्थानों पर भी विरोध प्रदर्शन हुआ।

खबरों के मुताबिक, ब्रासीलिया, बेलो होरिजोंटे, पोटरे अलैग्री, रिसीफी, सल्बाडोर और फोर्टलेजा आदि विरोध के प्रमुख केंद्र रहे। हालांकि यहां अन्य शहरों की जगह लोगों की कम भागीदारी देखी गई।

जिन सुधारों को लेकर यह भारी विरोध प्रदर्शन हुआ है, उनमें पेंशन के लिए सेवा अवधि कम से कम 25 वर्ष तय किए जाने और सेवानिवृत्ति के लाभ की सुविधा को 65 वर्ष तक किया जाना है।

इसके अलावा विरोध का प्रमुख कारण कंपनियों के लिए बाहरी मजदूरों के बिलों को लेकर है, जिसमें किसी बाहरी फर्म को यह कार्य देखने संबंधी प्रावधान है।

हालांकि सरकार के लिए भारी आर्थिक संकट से गुजर रहे ब्राजील को इस हालत से बाहर निकालने के लिए ये सुधार जरूरी हैं।

आंकड़ों के मुताबिक, देश की जीडीपी में हाल ही में लगभग 3 प्रतिशत की गिरावट आई है।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493