अमेरिका की पर्यावरण संरक्षण एजेंसी में होगी बंपर छंटनी

वाशिंगटन, 1 अप्रैल (आईएएनएस)। अमेरिकी पर्यावरण संरक्षण एजेंसी (ईपीए) ने अपने 25 फीसदी कर्मचारियों की छंटनी करने तथा कीटनाशक सुरक्षा व जल अपवाह नियंत्रण सहित 56 कार्यक्रमों को बंद करने को लेकर एक नई व विस्तृत योजना जारी की है।

ऐसे वक्त में जब पूर्व राष्ट्रपति बराक ओबामा के कार्यकाल में अपनाए गए ईंधन क्षमता मानकों को वापस लेने पर विचार किया जा रहा है, इस योजना से ईपीए डिवीजन में आधे से अधिक कर्मियों की संख्या कम हो सकती है, जो वाहन निर्माताओं द्वारा ईंधन के मानकों के संदर्भ में किए गए दावों की जांच का काम करते हैं।

बीते 21 मार्च को जारी योजना में पहले के मसौदे की तुलना में भारी संख्या में कर्मियों की छंटनी की बात है।

सभी राज्यों को अपशिष्ट प्रबंधन तथा पेयजल के लिए मिलने वाली निधि को बरकरार रखा गया है। लेकिन, कटौती के परिणामस्वरूप ईपीए के बाकी बजट में 43 फीसदी की कटौती की गई है।

ईपीए के बजट में कटौती से ज्ञात पर्यावरण नुकसान से संबंधित कई कार्यक्रमों पर अध्ययन बंद हो जाएंगे, जिनमें पारा, घर में दूषित हवा का प्रभाव तथा विकिरण शामिल है।

अमेरिका को कैंसर से बचाने के लिए चलाए जा रहे कार्यक्रमों पर भी कटौती की मार पड़ेगी। इसमें 13.4 लाख डॉलर की लागत वाला इनडोर एयर रेडॉन कार्यक्रम भी शामिल है, जिसे लोगों को दृश्य गैसों से होने वाले नुकसान से बचाने के लिए चलाया जा रहा है। रेडॉन के कारण फेफड़े का कैंसर होता है।

ईपीए के मुताबिक, रेडॉन से सालाना 21,000 लोगों की मौत होती है।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493