फिगर स्केटिंग : रूस की मेडवेडेवा ने बचाया विश्व खिताब

हेलसिंकी, 1 अप्रैल (आईएएनएस)। मौजूदा विजेता इवजेनिया मेडवेडेवा ने विश्व फिगर स्केटिंग-2017 में जीत हासिल करते हुए खिताब अपने पास ही रखा है।

उन्होंने साथ ही नया विश्व रिकार्ड भी स्थापित किया है।

समाचार एजेंसी सिन्हुआ ने अंतर्राष्ट्रीय स्केटिंग यूनियन (आईएसयू) कनाडा की केटल्यन ओसमोंड और गैब्ररिएल डालेमैन ने रजत और कांस्य पदक पर कब्जा जमाया।

विश्व चैम्यिनशिप ओलम्पिक क्वालीफाइंग टूर्नामेंट भी है। चीन इस टूर्नामेंट से सिर्फ एक ही ओलम्पिक टिकट ले पाया। चीन की ली जियांगनिंग और ली जिजुन को क्रमश: 14वां और 21वां स्थान है।

इस टूर्नामेंट में उनका सर्वोच्च स्कोर 154.40 रहा जो उनके पिछले स्कोर से बेहतर है। उनका कुल स्कोर 233.41 के साथ स्वर्ण पदक पर कब्जा जमाया।

उन्होंने कहा, “छह मिनट के अभ्यास में मैं थोड़ी घबराई हुई थी, लेकिन स्कैट करने से पहले मैंने अपने आप से कहा कि मुझे शांत रहने की जरूरत है। मेरा लक्ष्य स्कैटिंग का आनंद उठाना है। मैंने वह सब कुछ किया जो मैं कर सकती थी और अब मैं राहत महसूस कर रही हूं।”

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493