टेनिस : सानिया-बारबोरा मियामी ओपन फाइनल में

मियामी, 1 अप्रैल (आईएएनएस)। भारत की अग्रणी महिला टेनिस स्टार सानिया मिर्जा और उनकी जोड़ीदार बारबोरा स्ट्रायकोवा ने बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए यहां जारी मियामी ओपन टूर्नामेंट के महिला युगल मुकाबलों के फाइनल में जगह बना ली है।

सानिया और चेक गणराज्य की बारबोरा ने सेमीफाइनल में मार्टिना हिंगिस और चान युन जान को 6-7, 6-1, 10-4 से हराया।

अब फाइनल में सानिया और बारबोरा का सामना कनाडा की गेब्रिएला डाब्रोवस्की और चीन की यू यिफान की जोड़ी से होगा।

जनवरी में अमेरिका की बेथाने माटेक सैंड्स के साथ ब्रिस्बेन ओपन खिताब जीतने वाली सानिया इस साल अपना दूसरा खिताब जीतने के क्रम में हैं।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493