स्टार स्पोर्ट्स ने फॉर्मूला-1 टीम मैक्लारेन के साथ किया करार

मुंबई, 1 अप्रैल (आईएएनएस)। स्टार स्पोर्ट्स इंडिया ने शनिवार को फॉर्मूला वन टीम मैक्लारेन-होंडा के साथ करार की घोषणा की। इस समझौते के तहत मैक्लारेन-होंडा और स्टार स्पोर्ट्स एक साथ मिलकर भारत में इस रोमांचकारी खेल को बढ़ावा देंगे।

साथ ही इस करार के तहत स्टार स्पोर्ट्स अपने चैनलों पर मैक्लारेन टीम के लोगों के साक्षात्कार के साथ-साथ कई कार्यक्रम दिखाएगा, जिससे लोग टीम को बेहतर तरीके से जान सकें।

मैक्लारेन कंपनी के कार्यकारी निदेशक जैक ब्राउन ने इस मौके पर कहा, “नए साझेदार को अपने साथ जोड़ना हमेशा से ही फायदेमंद होता है। स्टार स्पोर्ट्स इंडिया के साथ आने से हम बेहद खुश हैं। हम स्टार स्पोर्ट्स के साथ मिलकर इस बात पर विचार करेंगे की हम भारत में अपने प्रशंसकों को अपने साथ कैसे जोड़ सकते हैं। इसलिए मैं इस शानदार टीम के साथ काम करने को तैयार हूं।”

इस पर स्टार इंडिया के प्रवक्ता ने कहा, “स्टार स्पोर्ट्स हमेशा से ही भारत में कई खेलों के प्रति माहौल बनाना चाहता है। मैक्लारेन के साथ साझेदारी इस प्रयास में अगला कदम है। मैक्लारेन-होंडा एफ-1 इतिहास की सबसे सफल टीमों में शुमार है। हमारी कोशिश प्रशंसकों को इसके साथ जोड़ने की होगी।”

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493