टाटा स्टील का उत्पादन 22 फीसदी बढ़ा, बिक्री 17 प्रतिशत बढ़ी

कोलकाता, 1 अप्रैल (आईएएनएस)। टाटा स्टील लिमिटेड ने शनिवार को कहा कि 31 मार्च, 2017 को समाप्त तिमाही में बिक्री योग्य इस्पात का उत्पादन 22 प्रतिशत वृद्धि के साथ 31.08 लाख टन हुआ। जबकि पिछले वित्त वर्ष की इसी अवधि में उत्पादन 25.46 लाख टन था।

कंपनी ने वित्त वर्ष की चौथी तिमाही में 31.77 लाख टन इस्पात की बिक्री की, जो पिछले वित्त वर्ष की समान अवधि में हुई 27.19 लाख टन की बिक्री से 17 फीसदी अधिक है।

कंपनी ने 2016-17 में 109.40 लाख टन बिक्री के साथ 15 प्रतिशत बिक्री वृद्धि दर हासिल की, जबकि 2015-16 में कंपनी ने 95.40 लाख टन की बिक्री की थी।

About admin

Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493