मेंडिस, गोस्लिंग की शादी टूटने की कगार पर?

लॉस एंजेलिस, 2 अप्रैल (आईएएनएस)। हॉलीवड अभिनेता रयान गोस्लिंग और अभिनेत्री ईवा मेंडिस की शादी कथित तौर पर बुरे दौर से गुजर रही है।

लॉस एंजेलिस, 2 अप्रैल (आईएएनएस)। हॉलीवड अभिनेता रयान गोस्लिंग और अभिनेत्री ईवा मेंडिस की शादी कथित तौर पर बुरे दौर से गुजर रही है।

वेबसाइट ‘ओकेमैगजीन डॉट कॉम’ के मुताबिक, फिल्म ‘ला ला लैंड’ के अभिनेता और मेडिस की ऑस्कर समारोह के बाद हुए झगड़े खत्म नहीं हो रहे हैं। उनके रिश्ते में तनाव बढ़ता ही जा रहा है, जिसके चलते शादी टूटने की कगार पर है।

दरअसल, गोस्लिंग, मेंडिस का पूरा सहयोग नहीं मिलने से खफा हैं।

ऑस्कर अवार्ड समारोह में गोस्लिंग के साथ मौजूद होने के बजाय मेंडिस ने अपने परधिानों की नई लाइन पर काम करना ज्यादा बेहतर समझा और रेड कॉर्पेट पर दो बच्चे के पिता गोस्लिंग को अकेले चलना पड़ा। वह अपने साथ अपनी बन मेंडी को लेकर गए थे।

सूत्र ने कहा, “वह बौखलाए हुए हैं, वह (ईवा) ऑस्कर समारोह जैसी बड़ी रात में उनका साथ नहीं देना चाहती थीं, बल्कि रिटेल स्टोर को समय देना उनकी प्राथमिकता में था।”

सूत्र ने कहा कि बच्चों की वजह से दोनों साथ में हैं। अभिनेता सार्वजनिक तौर पर भले ही ईवा के बारे में अच्छी बातें करते हों, लेकिन निजी तौर पर उन्हें लगता है कि मेंडिस स्वार्थी बनती जा रही हैं।

सूत्र ने यह भी कहा कि अभिनेता ने अपने रिश्ते को बचाने की पूरी कोशिश की।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493