‘बर्फ’ शानदार दृश्यों के साथ अनोखा नाटक : सौरभ शुक्ला

मुंबई, 2 अप्रैल (आईएएनएस)। राष्ट्रीय पुरस्कार विजेता सौरभ शुक्ला के नाटक ‘बर्फ’ का अगले सप्ताह यहां मंचन होगा। उनका कहना है कि शानदार दृश्यों के साथ यह थिएटर का अनोखा नाटक होगा।

सौरभ ने अईएएनएस को बताया, “पृथ्वी थिएटर में इस महीने अपने नए नाटक का मंचन करने को लेकर मैं बहुत उत्साहित हूं। ‘बर्फ’ कश्मीर की सर्द रातों की पृष्ठभूमि पर है। यह शानदार दृश्यों के साथ अनोखा नाटक है।”

इस नाटक के लेखक व निर्देशक सौरभ हैं, जबकि इसके निर्माता अश्विन गिडवानी हैं।

गिडवानी ने बताया कि उनके लिए और उनके प्रोडक्शन हाउस एजीपी वर्ल्ड के लिए ‘बर्फ’ का निर्माण खास अनुभव रहा।

उन्होंने कहा कि पूरे भारत में कई जगहों पर इस नाटक का मंचन किया गया और इसे दर्शकों ने खूब सराहा। वह उम्मीद करते हैं कि थिएटर के दर्शकों को पृथ्वी थिएटर में इस नाटक को देखने पर ऐसी ही संतुष्टि का अनुभव होगा।

इस नाटक का मंचन यहां छह और सात अप्रैल को होगा।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493