‘प्रत्यूषा, राहुल के साथ लिव-इन रिलेशनशिप में नहीं थी’

मुंबई, 2 अप्रैल (आईएएनएस)। पिछले साल खुदकुशी करने वाली टेलीविजन अभिनेत्री प्रत्यूषा बनर्जी की मां सोमा बनर्जी का कहना है कि उनकी बेटी राहुल राज सिंह के साथ लिव-इव रिलेशनशिप में नहीं थी।

सोमा ने कहा कि राहुल ने उनकी बेटी पर भावनात्मक दबाव बनाया और उसे मार डाला।

वह शनिवार को अपनी बेटी की पुण्यतिथि पर आयोजित प्रार्थना बैठक में अपने पति शंकर बनर्जी के साथ मौजूद थीं। वहां प्रत्यूषा की दोस्त और सहयोगी काम्या पंजाबी तथा अन्य लोग भी उपस्थित थे।

उन्होंने मीडिया से कहा, “राहुल से प्रत्यूषा का क्या नाता था? मेरी बेटी के साथ उसका क्या रिश्ता था? वह लिव-इव रिलेशनशिप में नहीं थी।”

उन्होंने कहा, “मुंबई आने के बाद मेरी बेटी लिव-इव रिलेशनशिप में नहीं थी। राहुल हमारे साथ रह रहा था। उसने साजिश रची, हमारी बेटी को हम से अलग कर दिया और उसके साथ रहना शुरू कर दिया और इसे लिव-इव रिलेशनशिप कहा गया। उसने साजिश रची, मेरी बेटी पर दबाव बनाया और उसे मार डाला।”

प्रार्थना बैठक के दौरान, जब गायिका हर्षदीप कौर ने प्रत्यूषा का पसंदीदा गीत ‘जो भेजी थी दुआ’ गाई तो उनकी मां फूट-फूट कर रोने लगीं।

उन्होंने रोते हुए कहा, “कोई मां के दर्द के बारे में नहीं समझ सकता। मैं छोटी-सी बच्ची को घर में लाई थी और फिर उसे अस्पताल से मृत घर ले गई। मैं इन यादों के साथ कैसे जियूं? कैसे? मुझे ‘मां’ कौन कहेगा?”

प्रत्यूषा टेलीविजन धारावाहिक ‘बालिका वधू’ में आनंदी की भूमिका से मशहूर हुई थीं। वह एक अप्रैल, 2016 को अपने मुंबई स्थित अपार्टमेंट में फंदे से लटकती मिली थीं। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के अनुसार, उनकी मौत दम घुटने से हुई।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493