इससे पहले भी अधिकारियों ने प्रांतीय राजधानी मोंगू से 11 लोगों को गिरफ्तार किया था। इनके पास से दरियाई घोड़े का 412 किलोग्राम मांस और अन्य चार लोगों के पास से छह टुकड़ों में काटे गए दो जोड़ी हांथीदांत बरामद हुए थे।
राष्ट्रीय उद्यान और वन्यजीव विभाग ने कहा कि नवीनतम घटना के तहत आठ लोगों को प्रांतीय राजधानी में 96.4 किलोग्राम वजन के हाथीदांत के 26 टुकड़े और 2.5 किलोग्राम हाथी के मांस के साथ गिरफ्तार किया गया।
विभाग ने प्रांत के दूसरे जिले सेशेक से भी चार अन्य संदिग्धों को 144 किलोग्राम वजन के हाथीदांत के 23 टुकड़ों के साथ गिरफ्तार किया।
dharmpath.com dharmpath