मुंबई, 2 अप्रैल (आईएएनएस)। फिल्मकार नीरज पांडे ने अपनी फिल्म ‘नाम शबाना’ में ‘जूबी जूबी’ का इस्तेमाल करने की अनुमति देने के लिए संगीतकार बप्पी लाहिड़ी का आभार जताया है।
फिल्म में यह गीत शबाना की भूमिका निभा रहीं तापसी पन्नू पर फिल्माया गया है। जब वह अपने जासूसी मिशन पर एक नाइटक्लब में जाती हैं।
बप्पी लाहिड़ी के साथ नीरज पांडे का यह दूसरा गीत है। इससे पहले ‘स्पेशन 26’ से उन्होंने ‘धर पकड़’ पर साथ काम किया था।
पांडे ने कहा, “‘जूबी जूबी’ गुजरे जमाने के गीतों में से सबसे लोकप्रिय गीत है। यह गाना ‘नाम शबाना’ के दृश्य के लिए पूरी तरह ठीक था। ऐसे में तुरंत यह विचार आया कि फिल्म में बप्पी दा के गीत लिए जाएं। मैं महान संगीतकार का आभारी हूं कि उन्होंने हमारी फिल्म में एक बार फिर पुराना जादू जगाने की हमें अनुमति दी।”
फिल्म ‘नाम शबाना’ तापसी पन्नू के किरदार पर केंद्रित है। यह 2015 में आई सफल फिल्म ‘बेबी’ के एक किरदार को ध्यान में रखकर बनाई गई है, जिसमें तापसी अंडरकवर एजेंट की भूमिका में हैं। इस किरदार के लिए उन्हें कई साहासिक स्टंट्स के लिए कड़ी मेहनत करनी पड़ी।
dharmpath.com dharmpath