एड शीरन अन्य की तुलना में सस्ते : जेम्स ब्लंट

लॉस एंजेलिस, 2 अप्रैल (आईएएनएस)। गायक-गीतकार जेम्स ब्लंट ने कहा है कि वह एड शीरन को अपने नए अल्बम ‘दा आफ्टरलव’ में इसलिए लाए, क्योंकि वह सस्ते हैं।

अल्बम में शीरन के साथ उनके दो गीत हैं।

ब्लंट ने द डायरी स्टार से कहा, “वह अन्य की तुलना में सस्ते हैं। वह निर्माता हैं और गाते भी हैं। मुझे अन्य संगीतकारों के साथ काम करने की जरूरत थी या फिर मैं उन्हीं चार पंक्तियों को बार-बार लिखता।”

शीरन ने आत्मकथात्मक ट्रैक ‘मेक मी बेस्ट’ का निर्माण किया और गाया भी है।

ब्लंट ने कहा, “उनके साथ काम करना शानदार था। मेरे पहले अल्बम के बाद, मैं थोड़ा नीचे आ गया लेकिन उन्होंने कहा कि सामने आओ संगीतकार के रूप में यह आपका काम है।”

उन्होंने कहा, “वह मुझे जबरन कोने में ले गए। मुझे इससे असुविधा हुई, लेकिन इस जादू से मैं खुश हूं।”

उनके द्वारा लिखित अन्य गीत ‘टाइम ऑफ अवर लाइव्स’ ब्लंट की शादी पर आधारित है।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493