किरण मजूमदार को आदर्श मानते हैं शाहरुख

मुंबई, 2 अप्रैल (आईएएनएस)। बॉलीवुड सुपरस्टार शाहरुख खान प्रमुख भारतीय बायोटेक कंपनी बायोकॉन की अध्यक्ष किरण मजूमदार-शॉ को अपना आदर्श मानते हैं।

मुंबई में 25 वर्ष पूरे कर चुके शाहरुख ने शुक्रवार को ट्विटर पर अपनी उपलब्धियों का श्रेय उन्हें देते हुए कहा, “मैंने निश्चित रूप से कुछ काम अच्छा किया है।”

इस पर मजूमदार शॉ ने ट्विटर किया, “अद्भुत यात्रा के लिए शाहरुख को बधाई।”

इस पर शाहरुख ने शनिवार को कहा, “धन्यवाद। आप हमेशा दयालु और उत्साह बढ़ाने वाली रही हैं। आप को मैं हमेशा आदर्श मानता रहा हूं।”

शाहरुख सिर्फ भारत के शीर्ष अभिनेताओं में से एक नहीं, बल्कि वह फिल्मों के सफल निर्माता भी हैं। निर्देशक के रूप में उन्होंने तकनीक के उपयोग और दृश्य प्रभावों को बढ़ावा दिया।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493