प्रोड्यूसर्स काउंसिल के चुनाव में रजनीकांत ने डाला वोट

चेन्नई, 2 अप्रैल (आईएएनएस)। मेगास्टार रजनीकांत रविवार को तमिलनाडु फिल्म प्रोड्यूसर्स काउंसिल चुनाव में अपने मताधिकार का उपयोग करने वाली हस्तियों में प्रमुख व्यक्ति रहे।

प्रोड्यूसर्स काउंसिल के पदाधिकारियों के 2017-2019 कार्यकाल के लिए मतदान सुबह 8 बजे शुरू हुए, जो 4 बजे शाम तक चलेंगे।

मतदान गणना, शाम 5 बजे और उसके बाद चुनावी नतीजों की घोषणा की जाएगी।

इस चुनाव में तमिल फिल्म बिरादरी से गौतम वसुदेव मेनन, के.ई. गणदेव राजा, ए.एल. अज्हागप्पन, ए.एम. रत्नम, प्रकाश राज, मिस्किन और एस.ए. चंद्रशेखरन जैसे प्रोड्यूसर और डायरेक्टर भी विभिन्न पदों के लिए हो रहे चुनाव में भाग ले रहे हैं।

अध्यक्ष पद के लिए अभिनेता विशाल, प्रोड्यूसर टी. सिवा, आर. राधाकृ ष्णनन, कलाईपुली जी. सेकरन और कोतंदा रामैया (केआर) भाग ले रहे हैं।

यह चुनाव मद्रास उच्च न्यायालय के सेवानिवृत्त न्यायाधीश एस. राजेश्वरम के निरीक्षण में हो रहे हैं।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493