हम प्रीमियर लीग जीत सकते हैं : पोचेटीनो

लंदन, 2 अप्रैल (आईएएनएस)। टॉटेनहम हाट्सपर के कोच मौरिसियो पोचेटीनो ने कहा है कि बनर्ले के खिलाफ मिली जीत के बाद उन्हें उम्मीद है कि उनका क्लब इंग्लिश प्रीमियर लीग खिताब जीत सकता है।

ईएसपीएनएफसी ने पोचेटीनो के हवाले से लिखा है, “मैं बहुत खुश हूं। यह काफी सुखद है। यह जरूरी भी है। हमारे लिए यह तीन अंक काफी अहम हैं और इससे मुझे उम्मीद बनी है कि हम इस साल ईपीएल खिताब जीत सकते हैं।”

बुधवार को हाट्सपर को स्वानसी से भिड़ना है जबकि लीग तालिका में चौथे स्थान पर काबिज मैनचेस्टर सिटी का सामना तालिका में पहले स्थान पर चल रहे चेल्सी से होगा।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493