नवाज शरीफ के गुर्दे में पथरी

इस्लामाबाद, 2 अप्रैल (आईएएनएस)। पाकिस्तान के प्रधानमंत्री नवाज शरीफ के गुर्दे में एक छोटी पथरी पाई गई है। लाहौर के एक अस्पताल में जांच के बाद पथरी के बारे में पता चला।

इस्लामाबाद, 2 अप्रैल (आईएएनएस)। पाकिस्तान के प्रधानमंत्री नवाज शरीफ के गुर्दे में एक छोटी पथरी पाई गई है। लाहौर के एक अस्पताल में जांच के बाद पथरी के बारे में पता चला।

नवाज की बेटी मरियम नवाज ने ट्वीट किया, “मीडिया में आई सनसनीखेज खबरों के विपरीत प्रधानमंत्री शरीफ अलहमदुलिल्लाह स्वस्थ हैं। गुर्दे में एक छोटी-सी पथरी के बारे में पता चला है, जो कोई बड़ी समस्या नहीं है।”

दुनया न्यूज के अनुसार, प्रधानमंत्री शरीफ के बारे में खबर आई थी कि वह स्वस्थ नहीं चल रहे हैं और शनिवार को वह एक निजी अस्पताल गए थे। उन्हें चिकित्सा सलाह के बाद छुट्टी दे दी गई।

इसके पहले पिछले वर्ष मई में शरीफ के दिल की लंदन में सर्जरी हुई थी।

About admin

Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493