विविध विषयों वाली फिल्मों को बढ़ावा देने की जरूरत : किरण राव

मुंबई, 3 अप्रैल (आईएएनएस)। फिल्म निर्माता किरण राव का कहना है कि दर्शकों को बोरियत से बचाने के लिए अलग-अलग विषयों वाली फिल्मों को बढ़ावा देने की जरूरत है।

मुंबई एकेडमी ऑफ मूविंग इमेज (मामी) की अध्यक्ष के रूप में, किरण मामी फिल्मोत्सव का प्रयोग कर रही है। यहां, फिलहाल फिल्म की स्क्रीनिंग चल रही है। इसके अलावा, यहां वार्ता और कार्यशालाओं का आयोजन भी होता है।

उल्लेखनीय है कि शुभाशीष भूटानी की प्रशंसित फिल्म ‘मुक्ति भवन’ मामी फिल्मोत्सव में दिखाई गई।

वहीं रेड कार्पेट पर किरण ने कहा, “हम बहुत खुश हैं कि मामी फिल्म क्लब में इस फिल्म का प्रीमियर करने का अवसर मिला, क्योंकि प्रचार करना जरूरी है। नई रिलीज और विभिन्न प्रकार की विषय-आधारित फिल्मों और उनके लिए जगह बनाना आवश्यक है।”

उन्होंने कहा, “मामी सिनेमा को प्रोत्साहित करता है। 18 वर्ष पूर्व इसकी स्थापना हुई थी। मामी फिल्म क्लब फिल्मों को प्रस्तुत करके एक ही ²ष्टि का अनुसरण कर रही है, जो नया और असामान्य है।”

‘मुक्ति भवन’ का विश्व प्रीमियर 73वें वेनिस इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल में हुआ। इसकी कहानी पिता और पुत्र पर आधारित है।

फिल्म के बारे में किरण ने कहा, “जब हमने सुना कि यह फिल्म वेनिस फिल्म समारोह के लिए चुनी गई, तो हम फिल्म देखने के लिए बहुत उत्साहित थे। यहां तक कि हम मामी फिल्मोत्सव में इसका प्रीमियर करने को उत्सुक थे, लेकिन फिल्म-निर्माता ने वेनिस फिल्म समारोह में इसका प्रीमियर करने का फैसला लिया।”

वेनिस में फिल्म की स्क्रीनिंग के बाद तालियों की गड़गड़ाहट से फिल्म का स्वागत किया गया।

आदिल हुसैन, ललित बहल, गीतांजलि कुलकर्णी और पालोमी घोष द्वारा अभिनीत फिल्म 7 अप्रैल को जारी होगी।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493