शी जिनपिंग ने कोलंबिया में भूस्खलनों से मची तबाही पर सहानुभूति जताई

कोलंबिया में शनिवार को भारी बारिश के बाद बाढ़ और भूस्खलन से बड़ी संख्या में जानमाल की हानि हुई है।

जिनपिंग ने रविवार को भेजे संदेश में चीन सरकार, चीनी लोगों और अपनी ओर से पीड़ितों के प्रति सहानुभूति व्यक्त की। उन्होंने कहा कि चीन के लोग कोलंबिया की इस त्रासदी की घड़ी में राहत अभियान और आपदा बाद पुनर्निर्माण में मदद का हाथ बढ़ाना पसंद करेंगे।

उन्होंने कहा कि कोलंबिया के लोग यकीनन इस दुख की घड़ी से बाहर निकल पाएंगे और राष्ट्रपति सांतोस व उनकी सरकार के नेतृत्व में एक बार फिर अपने घरों का निर्माण कर पाएंगे।

कोलंबिया के शहर मोकोआ में शनिवार को बाढ़ और भूस्खलन से 248 लोगों की मौत हो गई, जबकि 202 अन्य घायल हो गए।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493