महेश भट्ट ने बैनर में योगदान के लिए सलीम खान को धन्यवाद दिया

मुंबई, 3 अप्रैल (आईएएनएस)। फिल्मकार महेश भट्ट ने अपने बैनर ‘विशेष फिल्म्स’ की 30वीं वर्षगांठ के मौके पर मशहूर पटकथा लेखक सलीम खान को अपने होम बैनर में योगदान देने के लिए धन्यवाद दिया है।

महेश ने रविवार रात को ट्विटर पर ‘नाम’, ‘जुर्म’ और ‘कब्जा’ जैसी अपनी फिल्मों के पटकथा लेखक सलीम के साथ अपनी एक तस्वीर साझा की।

महेश ने वीडियो के कैप्शन में लिखा, “हमें आभारी होने का मौका देने के लिए धन्यवाद सलीम साहब।”

‘विशेष फिल्म्स’ की 30वीं वर्षगांठ के मौके पर राजकुमार राव, कबीर बेदी, पत्रलेखा और डिनो मोरिया समेत कई सेलेब्रिटीज ने महेश और मुकेश भट्ट को बधाई दी।

राजकुमार ने ट्वीट किया, “‘विशेष फिल्म्स’ के 30 साल। बधाई ‘विशेष फिल्म्स’। आने वाले ऐसे और गौरवशाली सालों के लिए शुभकामनाएं। महेश भट्ट आपके साथ सहभागिता पर गर्व और खुशी है।”

कबीर बेदी ने लिखा, “महेश भट्ट और मुकेश भट्ट ‘विशेष फिल्म्स’ की 30वीं वर्षगांठ पर बधाई। महेश आपकी पहली फिल्म ‘मंजिलें’ में आपका पहला अभिनेता होने पर गर्व है।”

पत्रलेखा ने लिखा, “‘विशेष फिल्म्स’ के 30 वर्ष। इस यात्रा का हिस्सा होने पर खुशी है, जिसमें महिलाओं को बेहद सशक्त किरदार निभाने का मौका मिलता है। महेश भट्ट।”

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493