पत्रकार के फोन से घबराये कॉंग्रेस के पदाधिकारी

congressअनिल सिंह(भोपाल)— मध्यप्रदेश कॉंग्रेस के भोपाल मुख्यालय में एक पदाधिकारी ने विधानसभा चुनाव के समय खूब माल पीटा,ये पहले भी कुछ पत्रकारों से कह चुके थे की अबकी यदि कॉंग्रेस नहीं आयी तो 5 साल क्या करेंगे और कॉंग्रेस के एक वरिष्ठ नेता के इशारे पर इन्हे मलाईदार जगह मिल गयी,इन महाशय ने पार्टी का माल दबाया,पत्रकारों का चुनावी हिस्सा भी हड़पा और कलाकारों के कार्यक्रम करवाने निकल गए,उसके बाद आज इन्हे पार्टी दफ्तर के दर की याद आयी.

खबर यह है की अपने चेले के साथ ये महाशय सुगंध लेने अवतरित हुए थे और इधर-उधर बैठ रहे थे लेकिन मामला कुछ जमा नहीं,खबरनवीसो को खबर लगते ही एक खबरनवीस ने इनसे तगादा किया और ये महाशय इतना घबरा गए की pcc मे होते हुए भी झूठ बोले की नहीं हैं वे वहा,लेकिन खबरनवीस भी जिद के पक्के थे अतः वे तुरन्त निकल पड़े इन्हे पकडने,भाई जी इतना घबरा गए की उन्होने फोन कर पत्रकार को कहा की वे कार्यालय से निकल चुके हैं,इनकी घबराहट खबरनवीसो मे चर्चा का विषय बना हुआ है.

About Dharm Path


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493