एसबीआई ने ब्याज दर में 15 आधार अंकों की कटौती की

मुंबई, 3 अप्रैल (आईएएनएस)। सार्वजनिक क्षेत्र के देश के सबसे बड़े भारतीय स्टेट बैंक (एसबीआई) ने एक अप्रैल, 2016 से पहले ऋण ले चुके लोगों को राहत देते हुए अपनी ब्याज दर में 15 आधार अंकों (बीपीएस) की कटौती कर इसे 9.10 फीसदी कर दिया है, जो एक अप्रैल, 2017 से लागू हो गया है।

इससे पहले ब्याज दर 9.25 फीसदी थी।

एसबीआई ने हालांकि मार्जिनल कॉस्ट बेस्ड लेंडिंग रेट (एमसीएलआर) में कोई बदलाव नहीं किया है। छह महीनों के लिए एमसीएलआर दर 7.95 फीसदी है, जबकि तीन वर्षो के लिए यह 8.15 फीसदी है।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493